फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   minister,district prabhari mantri

नवंबर तक हर हाल में पूर्ण कराएं सभी अधूरे कार्य : प्रभारी मंत्री

Mon, 07 Jun 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
minister,district prabhari mantri
- कोरोना संक्रमण की जांच और बचाव के इंतजाम की भी ली जानकारी
विज्ञापन

- संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बेहतर तैयारी की बताई जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सोमवार को विकास भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवंबर तक हर हाल में सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए इंतजामों की भी जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री ने कोरोना की जांच, संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था, ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि के बारे में सीएमओ से पूछताछ की। सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 2,45,395 एंटीजन जांच और 2,29,546 आरटीपीसीआर जांच हो चुकी है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। प्रभारी मंत्री ने गांवों और कस्बों में संदिग्ध मरीजों की जांच तेज किए जाने के साथ दवाओं की किट उपलब्ध कराए जाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

अधिक से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने को निर्देश दिया। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन को पहले से सजग रहने का निर्देश दिया। अस्पतालों में 100 बेड के पीडियाट्रीक आईसीयू की स्थापना कराने के निर्देश दिए। जिसमें 50 बेड वेंटीलेटर युक्त और 50 बेड ऑक्सीजन युक्त हों। बच्चों के लिए 150 बेड की स्थापना भी की जाए। सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों को चेताया कि नहरों का संचालन 15 जून तक अवश्य करा लिया जाए। बरसात के पानी को संचित करने के लिए हर कार्यालय में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम से कम एक गाय पालने के प्रेरित किया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के कस्बों व बाजारों में महिलाओं की सुविधा के दृष्टिगत शौचालय का निर्माण अवश्य कराया जाए।
इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल,एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, एडीएम मनोज सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र,पीडी प्रमोद यादव,डीसी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
निरीक्षण कर जाना हाल
प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सोमवार को बैठक से पूर्व कलेक्ट्रेट में स्थापित कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण कर हाल जाना। वे वहां की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। जिला अस्पताल में स्थित एमसीएच विंग का भी निरीक्षण किया। उन्होेंने अस्पताल परिसर में सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की जरूरत जताई। इसके बाद में रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण कर हाल जाना।

जॉब कार्ड धारकों से लगवाएं पांच-पांच पौधे
डीसी मनरेगा व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक जॉब कार्ड धारक द्वारा कम से कम पांच पौध रोपित कराएं। साथ में देखभाल के लिए प्रेरित किया जाए। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि पॉली हाउस खेती के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed