फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mhm workers election

Sant Kabir Nagar News: एनएचएम कर्मचारी संघ के चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में

Sat, 06 Jan 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
mhm workers election
सीएमओ कार्यालय में आयोजित एनआरएचएम के चुनाव में नामांकन पत्र दा​खिल करती उम्मीदवार।संवाद
उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद निर्विरोध चुना जाना तय
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का चुनाव आठ जनवरी को होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को हुई। अध्यक्ष पद समेत चार पदों पर कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर सिर्फ एक प्रत्याशी होने के चलते निर्विरोध चुना जाना तय है। चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी हैं।
चुनाव अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. सोहन गुप्त के निर्देशन और चुनाव प्रभारी दीनदयाल वर्मा की देखरेख में शुक्रवार को नामांकन शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ नामांकन दो बजे तक चला। इसमें अध्यक्ष पद के लिए हरिओम सिंह, संदीप कुमार पांडेय और राजेश कुमार पांडेय ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए विक्रम चौधरी ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए आनंद मौर्य और प्रतिभा राय ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार गिरी ने नामांकन किया। इसमें उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी होने के चलते इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी दीनदयाल वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की वापसी छह जनवरी को होगी। मतदान आठ जनवरी को सुबह 10 बजे से दो बजे तक तथा तीन बजे से मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम घोषित होगा। उन्होंने बताया कि लगभग कुल 650 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed