फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Message of sectarian unity, the place of Saint Kabir

सांप्रदायिक एकता का संदेश देती है संत कबीर की स्थली

Sun, 30 Dec 2018 12:10 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 30 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Message of sectarian unity, the place of Saint Kabir
सांप्रदायिक एकता का संदेश देती है संत कबीर की स्थली - फोटो : अमर उजाला
मगहर(संतकबीरनगर)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बड़े भाई राम स्वरूप भारती शनिवार को संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर पहुंचे और उनकी समाधि व मजार पर मत्था टेका। उन्होंने महंत विचार दास के साथ संत कबीर की जीवनी पर चर्चा की। साथ ही संत कबीर से जुड़ी धरोहरों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्हें कबीर जीवन कथा नाम की पुस्तक भेंट की गई। राम स्वरूप भारती ने कहा कि कबीर साहेब की इस पावन धरती पर आने की अभिलाषा बहुत दिनों से थी। यहां आकर दिव्यता के साथ शांति का अनुभव हुआ। कबीर साहेब की स्थली पहुंच कर सभी नकारात्मक ऊर्जा स्वत: ही समाप्त होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है। यह पूरे विश्व को एकता का संदेश देने वाला एक मात्र स्थल है। इस धरती पर अनेक महान संत व महापुरुष आए हैं। कबीर साहेब ने बाहरी आडंबरों का खुलकर विरोध किया। उनकी वाणी को ही आत्मसात कर समाज में एकता व समरूपता लाई जा सकती है। इस अवसर पर महंत विचार दास ने संतों की तरफ से उन्हें कबीर जीवन कथा नाम की पुस्तक व अंगवस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर युवा कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार कोरी, डॉ. शिवकरन कर्मयोद्धा, रजनीश, कोतवाल प्रभारी प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह, संत केशव दास, संत अरविंद दास शास्त्री, शांति दास, राम शरण दास, राजेंद्र दास, बाबूराम दास, अवधेश पुजारी, अमरजीत दास, राम सरन दास, विनोद दास, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed