फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mehndawal: Five crores will change the face of four roads

मेंहदावल : पांच करोड़ से बदलेगी चार सड़कों की सूरत

Sat, 16 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 16 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mehndawal: Five crores will change the face of four roads
- सांसद व विधायक ने सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया
विज्ञापन


- मेंहदावल तहसील के पिपरा बोरिंग में कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र की चार सड़कों के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। सड़क निर्माण की कवायद भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के पिपरा बोरिंग स्थित स्थान पर क्षेत्र की चार सड़कों का शिलान्यास सांसद व विधायक ने पूजन-अर्चन के साथ किया।

मेंहदावल क्षेत्र की बघौली-पिपरा बोरिंग सड़क, लोहरौली से जंगल दशहरा मार्ग, बीएमसी मार्ग से भिटिया होते हुए भगौसा तक जाने वाला सड़क व भैंसा माफी संपर्क मार्ग की बदहाली किसी से छिपी नहीं थी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बदहाल सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक अनिल त्रिपाठी की पहल पर शासन ने संज्ञान में लेते हुए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से प्रपोजल मांगा था। विभाग ने तैयार किए गए प्रपोजल व इस्टीमेट को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

करीब पांच करोड़ की लागत से इन सड़कों का कायाकल्प अब होने जा रहा है। सांसद प्रवीण निषाद व विधायक अनिल त्रिपाठी ने इन सड़कों का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। सड़कों के निर्माण से जहां क्षेत्र का विकास होगा वहीं आवागमन की सुगमता बढ़ेगी। इस दौरान रामसुभग दुबे, प्रशांत मिश्रा, अनुज मिश्रा, सोहन सिंह, सभासद शक्ति मणि त्रिपाठी, आशीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का होना है कायाकल्प

- 11.3 किलोमीटर बघौली से पिपरा बोरिंग सड़क पर 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- 9.55 किलोमीटर लोहरौली से जंगल दशहर की सड़क पर 144.89 करोड़ खर्च होंगे।
- 10 किलोमीटर बीएम सिटी से भीटिया भगौसा मार्ग पर 80.45 लाख खर्च होंगे ।
- 2 किलोमीटर भैंस माफी संपर्क मार्ग के निर्माण पर 22.63 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed