फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting in power corporation officer

Sant Kabir Nagar News: हैंसर नगर पंचायत को मिलेगी 22 घंटे में बिजली

Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
meeting in power corporation officer
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा की अध्यक्ष रिंकू मणि के प्रतिनिधि नीलमणि ने शनिवार को हैंसर बाजार में सभासदों और बिजली निगम के जेई के साथ बैठक की। बैठक में कहा गया कि सभी वार्डों में जर्जर तारों को बदलने के बाद जल्द ही नगर वासियों को 22 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने कहा कि शासन की मंशा है कि नगर पंचायतों को 22 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। इसके लिए नवगठित नगर पंचायत के सभी वार्डों में जर्जर हो चुके बिजली तारों को बदलने के साथ उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के लगाए जाने की आवश्यकता है। बैठक में मौजूद बिजली निगम के जेई भानु प्रताप चौरसिया ने कहा कि नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के समस्त वार्ड में जर्जर बिजली तार को बदलने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। जल्द ही नगर वासियों को निर्बाध गति से 22 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने कहा कि नगर में जितनी भी समस्या है सब का समाधान बारी बारी करके किया जाएगा। किसी सभासद के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सभासद और नगर वासियों की समस्या का समाधान करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी बक्से नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई नगर पंचायत विकास के कार्य तमाम कराए जाने हैं। जिसमें सभी सभासदों के सहयोग की जरूरत है। बैठक में सभासद मोहम्मद हारून, राजू चौहान, कृष्ण मुरारी, सीमा, नवीन पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, अवधेश , शिव कुमार सिंह, रामानंद, अखिलेश पाठक, रमेश चंद्र, पन्नालाल, पिंटू चौधरी, मौजी लाल, सोहन चौधरी, राबिया खातून, अनिल, सोमनाथ चौहान, प्रदीप अग्रहरि, अनुभव शुक्ला, श्रीकांत, बृजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed