{"_id":"60bfa3028ebc3e8a631583f9","slug":"maweshi-taskar-khalilabad-news-gkp397379348","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देखकर मवेशियों से लदा ट्रक छोड़कर भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देखकर मवेशियों से लदा ट्रक छोड़कर भागे तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को देखकर मवेशियों से लदा ट्रक छोड़कर भागे तस्कर
लादे गए थे 25 मवेशी, छह छह गोवंशीय पशुओं की हो चुकी थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा / लोहरैया। रामजानकी मार्ग पर मंगलवार को लोहरैया में पुलिस को देखकर पशुओं से लदे ट्रक को छोड़कर तस्कर भाग निकले। ट्रक पर 25 अदद गोवंशीय पशुओं लादा गया था। जिसमें से छह पशु मर चुुके थे। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
लोहरैया चौकी इंचार्ज विवेकानंद तिवारी ने बताया कि तेज गति से धनघटा की तरफ से आ रहे ट्रक को रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया गया तो थोड़ी दूर आगे जाने के बाद चालक और तस्कर मौके पर ट्रक को छोड़ कर भाग गए। ट्रक से छह लोग उतरकर भागते हुए दिखे तो उनका पीछा किया गया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक में 25 गोवंशीय पशु ठूंस कर लादे गए थे। थाने पर ट्रक को लाकर जब पशुओं को नीचे उतारा गया तो उसमें से छह गोवंशीय पशुओं की मौत हो चुकी थी। मृतक पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में दफन करा दिया गया। शेष पशु और ट्रक पुलिस के कब्जे में है। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक और तस्करों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित कराया जा रहा है।