{"_id":"6852fbf4bf162ea6ce0b9748","slug":"mathematics-olympiad-will-be-held-in-upper-primary-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134306-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उच्च प्राथमिक स्कूलों में होगा गणित ओलंपियाड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उच्च प्राथमिक स्कूलों में होगा गणित ओलंपियाड
Wed, 18 Jun 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहली बार गणित ओलंपियाड और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की गणित संबंधी दक्षता परखी जाएगी। विद्यालय स्तर से शुरू होकर जनपद स्तर तक प्रतियोगिताएं तीन चरणों में होगी। प्रतियोगिता की जिम्मेदारी डाॅयट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) को सौंपी गई है।
प्रतियोगिता सबसे पहले विद्यालय स्तर पर होगी, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक से 10 विद्यार्थियों का चयन होगा। अंतिम चरण में जिलास्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें पांच विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए उन्हें मेडल और प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
विद्यालय और ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में शिक्षक विद्यार्थियों को तैयार करेंगे। प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र में 30 सवाल होंगे, जिसमें 20 बहुविकल्पीय और 10 व्यक्तिनिष्ठ सवाल होंगे। सवाल कक्षा पांच से सात के स्तर के होंगे। विद्यालय स्तर पर यह प्रश्नपत्र ब्लैक बोर्ड पर लिखा जाएगा, जबकि आगे की प्रतियोगिताओं में प्रश्नपत्र लिखित रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस गणित ओलंपियाड का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार गणित की अवधारणाओं को विद्यार्थियों के लिए और भी रोचक और व्यावहारिक बनाना है। गणित विषय में विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाना और उन्हें विभिन्न अवधारणाओं के प्रयोग में निपुण बनाना है। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक विद्यार्थी भाग लेंगे।