{"_id":"64821b7a3f27884ebf04f526","slug":"masti-pathshala-khalilabad-news-c-7-1-198939-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हर घर पर होगी मस्ती की पाठशाला, कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हर घर पर होगी मस्ती की पाठशाला, कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों को घर पर ही पढ़ाई के सभी संसाधन उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम हर घर चलाया जाएगा, जिसमें शिक्षक मोबाइल के जरिये बच्चों को पढ़ाई के सभी विषय से संबंधित जानकारी भेजेंगे। यह कार्य शिक्षकों को हर सप्ताह करना होगा। इससे बच्चों को घर बैठे सभी जानकारी मिल सकेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि निपुण भारत अभियान के तहत हर घर पर होगी मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम चलाया जाना है। इसके लिए एक ऐप होगा, जिस पर सभी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थी इस ऐप को डाउनलोड करेंगे और उसी पर उन्हें विषयवार जानकारी मिल सकेेेगी।
उन्होंने बताया कि निपुुण भारत क्विज अभ्यास निपुण बनाने के सभी प्रकार के प्रश्न होंगे। इसके साथ ही वीडियो लाइब्रेरी पर गणित और विज्ञान के सवाल चुटकियों में ढूंढ लेंगे और उसको दुहरा सकेंगे। इसके साथ ऐप पर गणित के सवाल हल कर गणित विषय की सभी जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षक प्रत्येक सप्ताह बच्चों को इस ऐप को साझा करेंगे और घर से सीखने के लिए बच्चों को प्रेरित करेंगे। गणित, विज्ञान के ऐप अगल-अलग होंगे। इसे यू-ट्यूब पर डाउनलोड करना होगा।