{"_id":"60c0fba48ebc3e494c06fcb1","slug":"marpeet-khalilabad-news-gkp397511654","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग से दहशत
मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल, फायरिंग से पुलिस कर रही इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के पारासीर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार की शाम दो पक्ष आमने- सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट- पत्थर चले। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी होने की बात लोग कह रहे हैं। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। सूचना पर सीओ व एसओ मौके पर पहुंचे और जांच कीद्घ
पारासीर गांव के रामसिंह चौहान का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार की शाम को गांव निवासी भगवंत राजभर अपने साथियों के साथ गोलबंद होकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए। उसके बाद परिवार के लोगों को अपशब्द कहते हुए टिनशेड उजाड़ने लगे। मना किया गया तो लाठी डंडे र्व इंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे उसके घर के तीन सदस्य घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भगवंत राजभर का आरोप है कि कुछ दिनों पहले रामसिंह के जरिए की गई सार्वजनिक जमीन के कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया था। इस पर पुन: रामसिंह अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण के कारण गांव का सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो गया। हटाने के लिए रामसिंह से कहा गया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। लोगों के जरिए किए गए हमले से पिंटू समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। गांव वालों ने बताया कि दोनों पक्ष जब आमने- सामने थे तो तीन बार गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी। किस पक्ष से फायरिंग की गई, इसकी जानकारी गांव के लोगों को भी नहीं है। जबकि एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर रामसिंह चौहान और भगवंत राजभर पक्ष के बीच मारपीट हुई है। मौके पर पहुंच कर जांच की गई। जिसमें फायरिंग का कोई प्रमाण नहीं मिला। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।