फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mapping of 508 voters could not be done in Deoria Nasir

Sant Kabir Nagar News: देवरिया नासिर में 508 मतदाताओं की नहीं हो सकी मैपिंग

Sat, 24 Jan 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Mapping of 508 voters could not be done in Deoria Nasir
देवरिया नासिर गांव के बिना मैपिंग मतदाताओं के परेशान परिजन-संवाद
सेमरियावां। एसआईआर में बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है। देवरिया नासिर में 508 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी मतदाता को स्वयं दस्तावेज के साथ उपस्थित होना है। नोटिस के जवाब में दस्तावेज के हस्ताक्षर और फोटो अपलोड हो रहा है। ऐसे में जो बिना मैपिंग वाले मतदाता दूसरे प्रदेशों में कमाने या किसी काम से बाहर गए हैं, उनका जवाब कैसे अपलोड होगा। लोगों का कहना है कि जब एसआईआर परिवार के सदस्य भर सकते हैं, तो जवाब भी परिवार के सदस्य को देने का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेमरियावां ब्लाक के देवरिया नासिर गांव में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य पर वर्ष 2003 की आधी अधूरी मतदाता सूची उपलब्ध रही। प्रधान पति मोहम्मद सुलेमान चौधरी, पूर्व प्रधान अबरार अहमद, अबू हुरैरा, ऐश मोहम्मद, अफसरूद्दीन , अतीक अहमद, राम बेलास आदि ने बताया कि देवरिया नासिर गांव मेंहदावल विधानसभा सम्मिलित था, अब लगभग 60 फीसदी भाग 2003 की सूची उपलब्ध नही रही । 2003 में मेंहदावल विधानसभा सभा में देवरिया नासिर गांव का बूथ संख्या 214, मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल रक्सा कला था। अब खलीलाबाद विधानसभा में शामिल है। बूथ संख्या 15 मतदान केंद्र पंचायत भवन देवरिया नासिर है।
विज्ञापन

गांव में 134 मकान संख्या है। इनमें 1100 मतदाताओं को एसआईआर फार्म वितरित किया गया है। गांव की 2003 की मतदाता सूची में 60 प्रतिशत लोगों का नाम गायब है। 2003 में मतदाता सूची में सिर्फ 43 मकान संख्या है। जिसमें सिर्फ 357 मतदाता शामिल हैं। जबकि लगभग 508 मतदाता होना चाहिए था, इस हिसाब से लगभग 60 प्रतिशत लोगों का नाम नही है। 2003 में वोटर दे चुके अभी बहुत लोग गांव में मौजूद नही है, लेकिन अब नाम नही रहा। 2003 की सूची से मैपिंग न होने से 508 मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है। गांव में विशेष शिविर लगाया जाए। साथ ही बाहर कमाने गए मतदाता कैसे जवाब दाखिल करेंगे, बहुत परेशानी है। गलती किसी की भुगत रहे हैं मतदाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला ब्लाॅक में पहुंचे तो गांव वालों के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद ने बात रखी और फोन पर एसडीएम सदर से बात की। एनआरएलएम डीसी प्रवीण कुमार शुक्ला ने बताया कि बाहर गए बिना मैपिंग मतदाताओं की परेशानी के मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed