{"_id":"649b1e4d7a573303f603a536","slug":"manrega-labour-agitation-khalilabad-news-c-7-1-221372-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत में काम न मिलने से नाराज मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत में काम न मिलने से नाराज मजदूरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों से पहुंचे मनरेगा मजदूरों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बीडीओ से मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गांव में उन्हें काम नही मिल रहा है। ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से विकास कार्य हो रहा है। ब्लॉक कर्मियों के समझाने बुझाने के बाद मजदूर शांत हुए। चेतावनी दी कि अगर उनकी जायज मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आरपार लड़ाई होगी।
मंगलवार को ब्लॉक परिसर में पहुंचीं मनरेगा मजदूर सोनकली, झिनका देवी, पूनम देवी, शशि प्रभा, सुमित्रा, मंजू देवी, बबली, चंपा, लक्ष्मी सिंह, संध्या, आराधना, ममता, राम वृक्ष, कुसुम, राम चंद्र आदि ने बताया कि ग्राम पंचायतों से उन्हें काम नहीं मिल रहा है। मनरेगा कार्य ठेकेदारी तथा यांत्रिकी मशीनों के माध्यम से कराया जा रहा है। कुछ मजदूरों ने काम किया है। उसका भुगतान नहीं हो सका है। मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जॉब कार्ड धारक मनरेगा मजदूरों ने कहा कि यदि ग्राम पंचायतों के जरिए उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं मिला और समय से भुगतान नहीं हुआ तो एक वृहद आंदोलन होगा। इस संबंध में बीडीओ अमरेश सिंह चौहान ने कहा कि मजदूरों को काम दिया जा रहा है। जिन्हें नहीं मिला उन ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक को उन्हें कार्य मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। रही बात मजदूरी न मिलने की, तो डोंगल लगने के उपरांत दो चार दिन पैसा आने में समय लग जाता है। पैसा मजदूरों के ही खाते में जाता है।