फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   man involve in duplicate note sent to jail

नकली नोट मामले का आरोपी भेजा गया जेल

Fri, 26 Feb 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
man involve in duplicate note sent to jail
दुधारा पुलिस ने नकली नोट के कारोबारी को पकड़ कर जेल भेजा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
नकली नोट मामले का आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन

आरोपी के बेटे का पासपोर्ट हुआ जब्त
एटीएस और आईबी ने भी शुरू की जांच पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां/संतकबीरनगर। बाघनगर के एसबीआई में बृहस्पतिवार को रकम जमा करने गए ग्राहक के 80 हजार रुपये जाली पाए गए थे। इस मामले में कैशियर रविकांत ने आरोपी ग्राहक के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी ग्राहक को जेल भेज दिया। एटीएस और आईबी ने भी मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी।

कैशियर रविकांत के मुताबिक बृहस्पतिवार को साढ़े तीन बजे के करीब खाताधारक बाघनगर निवासी अब्दुल हकीम ने कैश काउंटर पर पर्ची के साथ 80 हजार रुपये जमा करने को दिया। इसमें 500-500 के 160 नोट थे। रुपये की गणना के दौरान नकली नोट होने का शक हुआ तो इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक कमलवीर सिंह को दी। पूर्ण रूप से नकली नोट होने के शक पर शाखा प्रबंधक की ओर से इसकी जानकारी लेखाधिकारी अंकुर कुमार और गार्ड गणेश प्रसाद निषाद को दी गई। दोनों लोगों के साथ ग्राहक अब्दुल हकीम को एसबीआई शाखा बस्ती भेजकर शटिंग मशीन से नोटों की जांच कराई गई। जांच में 500-500 के 160 नोट नकली पाए गए। पुलिस ने इस मामले में अब्दुल हकीम के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने बस्ती जिले के वाल्टरगंज क्षेत्र के गनेशपुर के रहने वाले अफरोज को भी हिरासत में लिया। इधर, सूचना पर एटीएस और आईबी की टीम भी पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आरोपी के बेटे का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का दामाद नेपाल के काठमांडू में कपड़े का व्यापार करता है। दामाद ने अपने दोस्त गनेशपुर के निवासी अफरोज के माध्यम से 80 हजार रुपये जाली नोट आरोपी अब्दुल हकीम को भेजवाया था। आरोपी के बेटे वजीहुद्दीन और अफरोज से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी अब्दुल हकीम को जेल भेज दिया गया। जांच में पता चला है कि उच्च गुणवत्ता वाले जाली नोट हैं। आरोपी को कस्टडी रिमांड पर भी लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अन्य एजेंसियां भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed