{"_id":"689cd98ca79ae833160009c2","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-khalilabad-news-c-7-1-hsr1003-1036463-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पूर्व पुरानी कचहरी के पीछे मंगलवार की रात को एक युवक का रेलवे ट्रैक के किनारे शव देखा गया। सूचना के बाद प्रभारी एसओ कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के धौरेपार बढ़या गांव निवासी राजेश चौहान (40) पुत्र बिहारी चंडीगढ़ में रहकर टायल्स और पत्थर लगाने का काम करते थे। वह कुछ माह पूर्व वहां से वापस घर आए थे। मंगलवार को रात 9 बजे के करीब उनका खलीलाबाद से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन था। जिसके चलते वह शाम पांच बजे के करीब घर से खलीलाबाद के लिए सवारी गाड़ी पकड़कर निकले थे। जिसके बाद से उनका नंबर बंद था। मंगलवार को देर रात 9 बजे के करीब उनका शव संदिग्ध परिस्थिति में त्रिपाठी मार्केट के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद