फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   man beaten by Woman

युवक को महिला ने पीटा

Tue, 15 Nov 2016 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 15 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
man beaten by Woman
man beaten
महुली और नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार को नोट बदलने के लिए लाइन में लगे लोगों के बीच हाथापाई हुई। महिलाओं की कतार में जबरियां घुसे एक युवक को महिला ने पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को नियंत्रण में किया, तब कार्य शुरू हो पाया।
विज्ञापन


महुली स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में नोट बदलने के लिए लोग लंबी कतार में लगे थे। उसी दौरान करीब दो बजे एक युवक महिलाओं की लाइन को तोड़ते हुए आगे बढ़कर नोट बदलने का प्रयास किया। जिससे एक महिला का मंगलसूत्र टूटकर गिर गया। फिर क्या था महिला ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ लोग आपस में भिड़ गए। इससे बैंक में अफरा तफरी मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजकर भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद नोट बदलने का काम शुरू हुआ। 
विज्ञापन


वहीं एसबीआई हरिहरपुर में नोट बदलने का कार्य चल रहा था। शाखा के अंदर जितने लोग खड़े हो सकते थे, उतनी संख्या पूरी होने के बाद शाखा का गेट बंद कर दिया जाता था। नोट बदलने के उपरांत लोगों को बाहर करके दूसरे लोगों को शाखा के अंदर किया जाता था। यह प्रक्रिया बार- बार अपनाई जा रही थी।  शाम करीब चार बजे लोगों के अंदर जाने के बाद गेट बंद हो गया। तो उसी दौरान किसी ने अफवाह उड़ा दी कि अब लेन देन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण लोग कतार से इधर उधर हो गए। बाद में जिन लोगों द्वारा अफवाह फैलाई गई थी। वहीं लोग गेट के पास आगे कतार लगाकर खड़ा हो गए। इसे देखकर सुबह से लाइन में लगे रहे लोग नाराज हो गए। आपस में कहा सुनी के बाद कुछ लोग भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को नियंत्रित किया। उसके बाद कतार में लोगों को खड़ाकर नोट बदलवाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed