फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Man arrested for making obscene remarks against women and female students.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for making obscene remarks against women and female students.
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के चवरही पोखरे के पास आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील इशारे और अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में बखिरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक संतोष सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वारंटियों की तलाश में थे। इसी दौरान राजेडीहा चौराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि चवरही पोखरे के पास प्राथमिक विद्यालय की सीढ़ियों पर बैठा एक युवक गांव की ओर आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहा है और अभद्र बातें बोल रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक कुमार निवासी चवरही, थाना बखिरा बताया। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील शब्दों और हरकतों के जरिए आने-जाने वाली महिलाओं को परेशान कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिजन को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed