फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "Make strictly follow the code of conduct '

‘कड़ाई से कराएं आचार संहिता का पालन

Tue, 17 Jan 2017 11:54 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 17 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
 "Make strictly follow the code of conduct '
कोतवाली में बैठक करते कमिश्रर और डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और डीआईजी लक्ष्मी नारायन ने मंगलवार को कोतवाली में बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अफसरों ने कड़ाई से आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


 मंडलायुक्त ने कहा कि आयोग के दिशा निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन हो। चुनाव में गलत कार्यों का समर्थन कदापि नही किया जाएगा। यदि कही चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी व्यक्ति या प्रत्याशी अथवा सामाजिक संगठन द्वारा किया जा रहा है तो उसकी सूचना कोई व्यक्ति प्रशासन को देकर  सहयोग कर सकता है। सूचना देने वाले का नाम पता तथा पहचान गोपनीय रखा जाएगा। बैठक का उद्देश्य चुनाव की तैयारी की जानकारी लेने के साथ आदर्श आचार संहिता की अनुपालन में की गई कार्रवाई का ब्यौरा पता करना है। जनपद में धारा 144 लागू है, इसका भी कड़ाई के साथ अनुपालन कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। डीआईजी लक्ष्मी नारायन ने कहा कि आचार संहित के उल्लंघन में 19 लोगों पर मुकदमा तथा 10 लाख कैश बरामद हुआ है। उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि अपने पैसे का लेन-देन ई-पेमेंट के जरिए करें और नकद लेकर चलने की दशा में उचित प्रमाण भी साथ लेकर चले। 50 हजार रुपये ले जाने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इससे अधिक कैश  ले जाने के लिए बैक के स्टेटमेंट सहित अन्य उचित दस्तावेज अवश्य रखें। 10 लाख से अधिक कैश ले जाने पर इनकम टैक्स भी कटेगा। डीएम सुरेश कुमार ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में आचार संहिता का कड़ाई के साथ पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी हीरालाल ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद हैं। संवेदनशील व्यक्तियों व संवेदनशील बूथों पर अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेजी के साथ करें। इस दौरान एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल, एएसपी अशोक कुमार वर्मा, एसडीएम उमेशचंद्र निगम,सीओ प्रमोद कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी लाल जी शुक्ल, तहसीलदार खलीलाबाद अरविंद कुमार सिंह, कोतवाल कमला यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed