फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Major fire in grocery store, crack caused by cylinder blast

Sant Kabir Nagar News: किराने की दुकान में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से पड़ी दरार

Fri, 29 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Major fire in grocery store, crack caused by cylinder blast
- शहर के सरैया बाईपास के पास भदाह रोड की घटना
विज्ञापन

- दमकल की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
- सिलेंडर ब्लास्ट होने से आसपास के लोग सहम गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के सरैया बाईपास के पास भदाह रोड पर बुधवार की देर रात एक किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटे देखकर लोग शोर मचाना शुरू किए। आग लगने के दौरान ही दुकान में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे मकान में दरार पड़ गई। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। सूचना पर दमकल की तीन गाड़िया पहुंच गईं और छह राउंड में पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
बरदहिया बाजार निवासी विनोद चौधरी का सरैया बाईपास के भदाह मोड़ पर किराने की दुकान है। बुधवार की रात नौ बजे के करीब वह दुकान बंद कर बरदहिया स्थित घर आ गए। करीब 10:30 बजे विनोद को सूचना मिली की उनकी दुकान में आग लगी है। इसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। आग की भयावह लपटें दुकान से निकल रही थीं। शटर बंद था। आग नीचे से ऊपर वाली मंजिल तक पहुंच गई थी। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के दौरान पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन

दमकल की तीनों गाड़ियां छह राउंड पानी लाकर आग बुझाने में जुटी रहीं। इस दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। इससे मकान में दरार पड़ गई। दीवार फटकर होल हो गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर कर्मी दुकान के ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर पानी डाल रहे थे। साथ ही पड़ोस के लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे थे। रात करीब ढाई बजे आग बुझाई जा सकी। इस दौरान कोई दुकान के पास भी नहीं जा रहा था। दीवारें इतनी गरम थीं कि कोई भी शटर खोलने की हिम्मत नहीं कर सका। किसी तरह से अग्निशमन कर्मियों ने शटर खोला। इस दौरान दुकान पूरी तरह से राख हो चुका था। पीड़ित विनोद चौधरी ने बताया कि आग से उसका काफी नुकसान हुआ है। दो फ्रीज, गैस सिलेंडर समेत कुल करीब 15 लाख का सामान जला है।


शहर की संकरी गलियों में भी है खतरा
शहर में कई ऐसी संकरी गलियां हैं जहां पर फायर सर्विस के वाहन नहीं पहुंच पाएंगे। भिटवा टोला में संकरी गली में खुले इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में आठ माह पहले आग लग गई थी। दमकल की गाड़ी दुकान तक नहीं पहुंच पाई थी। सड़क पर दमकल की गाडी खड़ी कर पाइप जोड़कर किसी तरह से पानी डाला गया तब जाकर आग बुझी थी। इसी तरह से चार साल पहले गोला बाजार के संकरी गली में जूता-चप्पल की दुकान में आग लगी थी। उस समय भी दमकल की गाड़िया नहीं पहुंच पाई थीं जिससे काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed