फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maintain proper arrangements at the night shelter: DM

रैन बसेरा में दुरुस्त रखें व्यवस्था : डीएम

Tue, 30 Dec 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Maintain proper arrangements at the night shelter: DM
मेंहदावल में रैन बसेरा का निरीक्षण करते डीएम-स्रोत सूचना
मेंहदावल। नगर पंचायत में बने रैन बसेरा का डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को जायजा लिया। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था की जांच की। इसे बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग रात में आश्रय के लिए परेशान हो रहे हो, उन्हें रैन बसेरे में आश्रय दिया जाए। इसके साथ ही उनके भोजन पानी का बेहतर इंतजाम भी किया जाए। रैन बसेरे के पास अलाव की भी व्यवस्था नियमित होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर जलाए जाने वाले अलाव के बारे में भी नगर पंचायत प्रशासन से जानकारी मांगी। डीएम ने गरीबों को कंबल मुहैया कराया जाने, इसके अलावा रैन बसेरे में लोगों को आश्रय देने में कोताही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार राय, अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

0

बढ़या गोशाला का डीएम ने लिया जायजा

मेंहदावल के बढ़या ठाठर में स्थित स्थाई गौशाला का डीएम आलोक कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान हरा चारा, चोकर, भूसा, पानी आदि की उपलब्धता देखी। पशुओं को ठंड से बचाव को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि तेज ठंड पड़ रही है, पशुओं को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed