फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Main accused arrested in gas cylinder dispute

Sant Kabir Nagar News: गैस सिलिंडर विवाद में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in gas cylinder dispute
संतकबीरनगर। बखिरा थाने की पुलिस ने गैस सिलिंडर के लेन-देन के विवाद में हुए प्राणघातक हमले के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को रसूलपुर चौधरी निवासी संतोष ने बखिरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गैस सिलिंडर के लेन-देन में महताब आलम और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को एक होटल के पास से महताब आलम निवासी वार्ड संख्या-4, बहबोलिया, थाना मेंहदावल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed