{"_id":"6504b7922db1536fd5008a04","slug":"mahant-avaidyanath-remembered-on-his-death-anniversary-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2920-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए महंत अवैद्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए महंत अवैद्यनाथ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के एक मैरेज हाल में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक समरसता का अग्रदूत बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम की शुुरुआत में महंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ हमेशा छु़आछूत व ऊंचनीच के खिलाफ थे। सामूहिक भोज के जरिए सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया। विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश मंत्री डाॅ. सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। मुख्य वक्ता एवं प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ ने हमेशा हिंदुओं को एकजुट करने का प्रयास किया। उनके नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि का आंदोलन चला।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सरजू प्रसाद शुक्ला, आनंद शंकर पाठक, छेदी प्रासाद यादव, संजय चौहान, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।