फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   maghar mahotsaw from 28

Sant Kabir Nagar News: 28 से कबीर मगहर महोत्सव का आगाज

Thu, 25 Jan 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
maghar mahotsaw from 28
फोटो सहित
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर एसडीएम सदर ने लिया जायजा

महोत्सव में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी

मगहर। कबीर मगहर महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। एसडीएम सदर और महोत्सव सचिव के शैलेश दूबे व तहसीलदार सदर जनार्दन मौर्य ने सदस्यों के साथ महोत्सव मंच, दर्शक दीर्घा, दुकानों के स्टाल, झूला मैदान, कबीर अकादमी आदि सहित परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मगहर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 28 जनवरी को महोत्सव का भव्य उद्घाटन होगा।

सद्गुरु कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कबीर चौरा परिसर में इस वर्ष सात दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से तीन फरवरी तक किया जाएगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर महोत्सव की तैयारी को लेकर सदर एसडीएम शैलेश कुमार दूबे व सदर तहसीलदार जनार्दन मौर्य ने कबीर मगहर महोत्सव परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। महोत्सव मंच के सामने दर्शकों के लिए विशाल जर्मन हैंगर देर शाम से लगने शुरू हो गए हैं। खिचड़ी के मेले में महोत्सव के सामने लगीं सभी दुकानों को हटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन द्वारा परिसर की साफ-सफाई के लिए भी निर्देश दिए गए। महोत्सव मंच का रंग रोगन किया जा रहा है।



महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मंडलायुक्त


मगहर। कबीर मगहर महोत्सव का आगाज 28 जनवरी से हो रहा है। इसका उद्घाटन आयुक्त बस्ती अखिलेश सिंह शाम छह बजे करेंगे। निमंत्रण पत्र व कार्यक्रम छप चुके हैं। एसडीएम शैलेश दूबे ने बताया कि उद्घाटन से पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के जरिए एक बजे से चार बजे तक स्वागत कार्यक्रम, महंत विचारदास के जरिए चार बजे से छह बजे तक आशीर्वचन, मुख्य तिथि के जरिए छह बजे से 6:15 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन, 6:15 बजे से सात बजे तक लेजर शो, शाम सात बजे से आठ बजे तक कलर्स ऑफ इंडिया डांस, रात आठ बजे से 11 बजे तक कबीर कैफे नाइट्स का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बताया कि सारे कार्यक्रम कबीरमय व ऐतिहासिक होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दर्शकों, आगन्तुकों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed