{"_id":"6384fa45f919dc3c4a111800","slug":"made-a-platform-on-the-drains-there-is-an-obstacle-in-cleaning-khalilabad-news-gkp4590432143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नालियों पर बना लिया चबूतरा, सफाई में आ रही बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नालियों पर बना लिया चबूतरा, सफाई में आ रही बाधा
विज्ञापन
एनडी पांडेय गली के समीप नगरपालिका की नाली पर किया गया अतिक्रमण।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
नालियों पर बना लिया चबूतरा, सफाई में आ रही बाधा
संतकबीरनगर। शहर में जलनिकासी के लिए बनी नालियों पर लोगों ने चबूतरा बना लिया है। इससे नालियों की सफाई में बाधा खड़ी हो गई है। नालियां जाम पड़ी हैं। उससे दुर्गंध उठ रही है। सड़कों पर नाली का पानी पसर रहा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में जलनिकासी के लिए मुख्य मार्ग सहित मोहल्ले में नालियां बनाई गई हैं। बरसात से पहले इसकी सफाई कराई गई थी, लेकिन अब नालियों की सफाई में बाधा खड़ी हो गई है। कारण यह है कि लोगों ने चबूतरा बनाकर नालियों पर कब्जा कर रखा है। सफाई कर्मी चाहकर भी नालियों की सफाई नहीं कर पा रहे हैं।
शहर के गोला बाजार, बैंक चौराहा, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास रोड सहित मोहल्लों में ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। छोटी सरौली, मड़या, बंजरिया, विधियानी आदि मोहल्लों में सड़क पर पानी आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। वैसे भी जिले में डेेंगू, मलेरिया, जेई व एईएस के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
...
कोट
सफाई कर्मियों को नियमित रूप से सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जहां पर दिक्कत है, वहां जल्द नालियों की सफाई कराई जाएगी।
श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका