{"_id":"69222667eb42eb514c022784","slug":"lucknow-firm-supplied-banned-cough-syrup-and-capsules-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141705-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लखनऊ की फर्म ने की थी प्रतिबंधित कफ सिरप और कैप्सूल की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लखनऊ की फर्म ने की थी प्रतिबंधित कफ सिरप और कैप्सूल की सप्लाई
Sun, 23 Nov 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बड़े पैमाने पर बरामद कफ सिरप और कैप्सूल की सप्लाई लखनऊ की फर्म ने की थी। यही कफ सिरप आसपास के जिलों में भी बरामद हुई थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासननेह टीम की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। डीआई की तहरीर पर दो दुकानदारों पर प्राथमिकी की विवेचना कोतवाली के एसएसआई कर रहे हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ड्रग निरीक्षक प्रीति सिंह ने 13 नवंबर को कल्पना पत्नी संतोष कुमार गुप्ता प्रोपराइटर संकल्प मेडिकल स्टोर गोला बाजार और मोती तिराहा की जांच की थी। प्रोपराइटर कल्पना की उपस्थिति में औषधियों के क्रय विक्रय बिल की जांच की गई। मेडिकल प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कोडिवा सिरप की 4520 शीशी और 6056 प्रोक्सविन स्पास कैप्सूल सील कर दिए गए थे। फर्म की संचालिका दवाओं के क्रय विक्रय के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कीं। जबकि ये दोनों दवाएं प्रतिबंधित हैं। सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया आदि जनपदों में भी इसी फर्म की सिरप और कैप्सूल बरामद हुए हैं।
0
कई दुकानदार नहीं दिखा पाए कागजात
ड्रग इंस्पेक्टर ने जिले के कई मेडिकल स्टोर की जांच की। कई दुकानदार कागजात नहीं दिखा सके। साथ ही कई मेडिकल स्टोरों पर अनियमितता मिली। हालांकि अभी टीम ने दो पर ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी जांच आगे भी जारी है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि यह जांच आगे भी चलेगी। अभी और अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
0
ऐसे पकड़ा गया मामला
राजस्थान में कफ सिरप की सेवन से बच्चों की मौत के बाद कोडिन की सिरप पर प्रतिबंध लगने के साथ ही ऑडिट और जांच शुरू हुई तो परत से दर परत गड़बड़ी का पर्दा उठने लगा। शहर के गोला बाजार और मोती चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक इस सिरप और कैप्सूल के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करा पाए। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। टीम के ने अब जांच तेज कर दी है। साथ ही लखनऊ से जनपद में प्रतिबंधित सिरप की आपूर्ति होने की जानकारी से अन्य दुकानदार की शक के दायरे में हैं। हालांकि, कुछ दुकानदारों ने यह सिरप और कैप्सूल अपनी दुकान से हटा दिया है।
0
अभी दो दुकानों से प्रतिबंधित कफ सिरप और कैप्सूल बरामद हुए हैं। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। कुछ और दुकानदार शक के दायरे में हैं। उनके वहां भी औचक छापेमारी की जाएगी। पकड़े जाने पर केस दर्ज कराया जाएगा। यह सिरप और कैप्सूल लखनऊ की फर्म ने सप्लाई की थी। उसकी भी जांच हो रही है। -प्रीति सिंह, औषधि निरीक्षक