{"_id":"69e514a23b117de5140ba2d3","slug":"lpg-shortage-continues-scramble-for-cylinders-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149376-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार...सिलिंडर के लिए हो रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार...सिलिंडर के लिए हो रही मारामारी
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर लोगों से बात करते विधायक। संवाद
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एजेंसियों पर भीड़ जुट रही है। मेंहदावल के शिवांशु गैस सर्विस पर रविवार को उपभोक्ताओं की खासी भीड़ रही। 832 गैस सिलिंडर वितरण के लिए पहुंचा, जबकि भीड़ 1100 से भी अधिक थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक ने उपभोक्ताओं तथा गैस एजेंसी के कर्मचारियों से वार्ता कर उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। कम सिलिंडर की आपूर्ति के कारण वितरण के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुचारु रूप से गैस सिलिंडर का वितरण न होने की सूचना पर विधायक अनिल त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। उपभोक्ताओं तथा कर्मचारियों से उन्होंने वार्ता की। उपभोक्ताओं ने बुकिंग के बाद भी समय से सिलिंडर मिलने की समस्या उठाई।
विधायक ने कर्मचारियों से जहां एक तरफ बेलहर क्षेत्र में सुचारु रूप से सिलिंडर भेजकर वितरण करने का निर्देश दिया। वहीं गैस एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार गैस सिलिंडर वितरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित भी दिया। उच्च अधिकारियों से वार्ता कर गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं तथा बुकिंग के अनुसार गैस सिलिंडर सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही।
विज्ञापन
वर्तमान में स्थिति यह है कि प्रतिदिन गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। पटरी दुकानदारों के रोजगार बंद हो गए हैं। शादी में गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। मांग के अनुसार आपूर्ति न होने से गैस एजेंसी के कर्मचारियों को समस्या झेलनी पड़ रही है।