फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lost 7.10 lakhs in the greed of getting gold in the house

Sant Kabir Nagar News: घर में सोना निकलने के लालच में गंवा दिए 7.10 लाख

Mon, 26 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Lost 7.10 lakhs in the greed of getting gold in the house
घर में सोना निकलने के लालच में गंवा दिए 7.10 लाख
विज्ञापन

संतकबीरनगर। तांत्रिकों के जाल में फंस कर घर में सोना निकलने की लालच में पीड़ित ने 7.10 लाख रुपये गंवा दिए। आरोप है कि तांत्रिकों ने नेपाल से यंत्र मंगाने के नाम पर उससे रुपये ले लिए। आरोपी तांत्रिकों ने उसके घर में तंत्रमंत्र भी किया, जब सोना नहीं निकला तो उसके साथ फरेब किए जाने का पता चला। इस मामले में रविवार को कोतवाली पुलिस ने दो तांत्रिकों पर केस दर्ज किया गया।
आंबेडकरनगर जिले के कटका क्षेत्र के निमतिनी पोस्ट दुल्हपुर निवासी मोहित लाल का आरोप है कि भैयालाल साहनी निवासी घोरहट थाना महुली जिला संतकबीरनगर व उसके गुरु प्रदीप कुमार निवासी लोहदर थाना मुंडेरवा जिला बस्ती उसके घर पहुंच कर संपर्क बढ़ाया। छह महीने पहले दोनों ने उसके घर आवाजाही बढ़ाने के बाद काफी मात्रा में घर से सोना निकालने की बात कही। आरोप है कि दस दिनों तक उसके घर में सोना निकलने की बात कर उसे विश्वास में ले लिया। झाड़फूंक भी करके दिखाया।
विज्ञापन

तांत्रिकों ने उसे बताया गया कि उसके घर से सोना निकालने के लिए नेपाल से यंत्र मंगाना पड़ेगा। इसकी कीमत 7,10000 रुपये है। वह आननफानन कुछ रुपये रिश्तेदारों व सूद-ब्याज पर लिया। उसके बाद तांत्रिक के जरिए बताए गए स्थान मगहर स्थित कबीर चौरा के पीछे पहुंचकर 7,10000 रुपये तांत्रिकों को दे दिया। तांत्रिक ने रुपये लेने के बाद कुछ दिनों तक हीलाहवाली करता रहा। जब वह अपने मकान में देखा कि जहां तंत्रमंत्र किया गया था, वहां कुछ नहीं था। तब उसे पता चला कि यह जालसाजों की एक सोची समझी साजिश थी। पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि दोनों आरोपी तांत्रिकों के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस दर्ज कर मामले की जांच शुष् कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed