फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lok Sabha elections: Counting of votes will take place in 36 rounds, administration busy in preparations

लोकसभा चुनाव : 36 चक्रों में होगी मतगणना, तैयारी में जुटा प्रशासन

Wed, 29 May 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Counting of votes will take place in 36 rounds, administration busy in preparations
- विधानसभा वार 14-14 टेबल बनाए गए, 56 पार्टियां बनाई गईं
विज्ञापन


- प्रशिक्षण में लगे कर्मियों को जल्द दिया जाएगा प्रशिक्षण
- मतगणना कार्य में कुल 276 कर्मचारियों की डयूटी लगेगी
- गोरखपुर के खजनी विधानसभा और आंबेडकरनगर के आलापुर की गणना संबंधित जिले में होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संसदीय सीट पर हुए मतदान के बाद चार जून को एचआरपीजी कॉलेज परिसर में मतगणना होगी। इसके लिए 56 पार्टियां बनाई गई हैं। जिले के तीनों विधानसभा की मतगणना एक साथ होगी। विधानसभा वार 14-14 टेबल बने हैं। कुल 36 चक्रों में मतगणना होगी, जिसकी तैयारी में प्रशासन जुटा है।
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा की गणना एक साथ होगी। वहीं सतकबीरनगर लोक सभा सीट से जुड़ी गोरखपुर जिले के खजनी विधानसभा क्षेत्र और आंबेडकरनगर के आलापुर विधानसभा सीट की गणना संबंधित जिले में होगी। इसके लिए विधानसभावार 14-14 टेबल बनाए जाएंगे। मतगणना डयूटी पर लगाए गए कर्मियों को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभाओं के लिए 14-14 टेबल बनाया जाएगा, जबकि प्रत्येक विधानसभाओं के लिए तीन-तीन रिजर्व टेबल की व्यवस्था होगी। कुल 56 पार्टियां बनाई जा रही हैं। 42 पार्टी गणना का कार्य करेंगी, जबकि 14 पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक अतिरिक्त गणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की डयूटी लगाई जाएगी। मतगणना कार्य में कुल 276 कर्मचारियों की डयूटी लगेगी। मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा की गणना 36 चक्राें में होगी। विधानसभा में चक्रवार डाटा फीड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना कार्य में लगे कर्मियों को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी जो गणना पूरी होने तक जारी रहेगा। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन की ओर से जिसे पास जारी होगा वही मतगणना स्थल पर जा सकेगा। मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, उसके लिए भी व्यवस्था की गई है।
- जय प्रकाश, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed