{"_id":"6293b36109d57940e957d756","slug":"light-not-complete-khalilabad-news-gkp4385850199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को रोशनी से जगमगाने की मुहिम को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को रोशनी से जगमगाने की मुहिम को लगा झटका
विज्ञापन

- खलीलाबाद ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगाई जानी है 15 से 20 लाइटें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के गांवों को रोशनी से जगमगाने की मुहिम को अमलीजामा नहीं पहुंचाया जा सका है। वह भी तब जबकि क्षेत्र पंचायत बोर्ड में प्रत्येक गांवों में 15 से 20 लाइटें लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था।
खलीलाबाद विकास खंड में कुल 97 ग्राम पंचायतें हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग पर सभी ग्राम पंचायतों में लाइटें लगाने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था, इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 15 से 20 लाइटें लगाकर गांव की गलियों को रोशन किया जाना था। इसकी स्वीकृत मिलने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व गांव के लोगों में खुशी देखी गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। इसको लेकर पिछले दिनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर लाइटें लगवाने की मांग किया था। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि लाइटें न लगने से काफी निराशा दिख रही है। ब्लॉक प्रमुख खलीलाबाद प्रमिला देवी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव स्वीकृत है, कुछ तकनीकी कारणों से इसमें विलंब हो रहा है। इस संबंध में बीडीओ रेनू चौधरी का कहना है कि जैम पोर्टल के जरिए लाइटों के खरीद का टेंडर होना है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।