{"_id":"6aca80bcd921d005940eb367","slug":"lekhpal-arrived-at-the-resolution-day-wearing-a-black-band-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-158727-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समाधान दिवस में काली पट्टी बांधकर पहुंचे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समाधान दिवस में काली पट्टी बांधकर पहुंचे लेखपाल
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को धर्मसिंहवा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में लेखपाल काली पट्टी बांधकर पहुंचे। लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों पर प्रशासनिक अफसरों के समक्ष विरोध जताया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए शासन के प्रति नाराजगी दर्ज कराई।
लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे लागू करना, वेतन विसंगतियों को दूर करना, अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करना और लंबित पदोन्नति सूची जारी करना शामिल है।
इसके अलावा भत्तों में वृद्धि, तकनीकी कार्यों के लिए लैपटॉप एवं मोबाइल उपलब्ध कराने और राजस्व निरीक्षक के अतिरिक्त कार्यभार से संबंधित समस्याओं का समाधान करने की मांग भी उठाई जा रही है।
विज्ञापन
संघ की ओर से जारी आंदोलन कार्यक्रम के तहत 10 अक्तूबर को समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में धर्मसिंहवा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में लेखपाल काली पट्टी बांधकर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया।
इस दौरान मानस राज सिंह, सूर्य देव शुक्ला, अविनाश त्रिपाठी, महेंद्र कुमार राव, धनंजय सिंह, प्रमोद कुमार और ज्ञान सिंह यादव सहित अन्य लेखपाल आंदोलन में शामिल रहे। संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की आगे की रूपरेखा भी निर्धारित की गई है।
इसके तहत 12 अक्तूबर को तहसील एवं जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर, 14 अक्तूबर को बाइक रैली और 17 से 23 अक्तूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके बाद 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने का कार्यक्रम है।