फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Legal assistance is being provided by the Legal and Help Desk in the District Jail.

Sant Kabir Nagar News: पेज-4<bha>--</bha>प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं में आक्रोश

Sun, 07 Jun 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Legal assistance is being provided by the Legal and Help Desk in the District Jail.
फोटो
विज्ञापन

- ईओ व सीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी, चेंबर निर्माण सहित कई मांगों को पूरा न करने का लगाया आरोप
- विधायक ने वार्ता कर शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील समाधान दिवस के दौरान शनिवार को तहसील परिसर में उस समय माहौल गरमा गया, जब अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने नगर पालिका के ईओ और सीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए समाधान दिवस की सुनवाई प्रभावित हो गई।
अधिवक्ताओं का आरोप था कि उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं और संबंधित अधिकारी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसी बीच समस्याएं सुनने पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया। विधायक ने प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। विधायक की सकारात्मक पहल और बातचीत का असर यह हुआ कि आक्रोशित अधिवक्ता शांत। इसके बाद समाधान दिवस की कार्यवाही पुन: शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे। इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने न्यायालय परिसर में साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया और अधिवक्ताओं के लिए तहसील परिसर में 25/100 का चेंबर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। विधायक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed