फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Leave hooligan District 52 District Badr'

‘जिला बदर 52 गुंडे छोड़ दें जनपद’

Sun, 22 Jan 2017 11:40 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 22 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
 'Leave hooligan District 52 District Badr'
एसपी ने फरमान जारी किया है कि जिला बदर घोषित गुंडे जनपद छोड़ दें, वरना पुलिस उनके घरों का दरवाजा खटखटाएंगी। यदि घर पर या जनपद की सीमा में कही भी निवास करते पाए गए तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। जिला बदर घोषित किए गए 52 गुंडों की निगरानी कराने की जिम्मेदारी एएसपी को सौंपी है। एएसपी के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों की पुलिस रात्रि में ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए छापेमारी करेगी।
विज्ञापन


 एसपी हीरालाल ने बताया कि डीएम और एडीएम कोर्ट के जरिए जिले के अलग-अलग जगहों के रहने वाले 52 गुंडे जिला बदर घोषित किए जा चुके है। छह माह की अवधि तक गुंडे जिले की सीमा में निवास नहीं कर सकते है। ऐसे में जिला बदर घोषित हुए लोग जनपद छोड़ दें। खलीलाबाद क्षेत्र के नौ लोग, दुधारा क्षेत्र के नौ लोग धनघटा क्षेत्र के पांच लोग, महुली क्षेत्र के नौ लोग, मेंहदावल क्षेत्र के नौ लोग, बखिरा क्षेत्र के  नौ लोग और धर्मसिंहवा क्षेत्र के तीन लोग जिला बदर घोषित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि जिला बदर घोषित अपराधियों की निगरानी के लिए एलआईयू को भी लगाया गया है। जबकि गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ स्वाट टीम भी निगरानी रखेगी। सर्किल सीओ को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र के थानों के प्रभारियों के कार्यों की मानीटरिंग करे और यह सुनिश्चित करें कि उस इलाके के रहने वाले जिला बदर घोषित गुंडे कहीं घर अथवा क्षेत्र में तो नहीं निवास कर रहे है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सतत प्रयास होता रहे। पकड़े जाने के बाद उन्हें जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed