फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   land kurk of six people

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत छह की जमीन कुर्क

Sat, 20 Feb 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
land kurk of six people
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत छह की जमीन कुर्क
विज्ञापन

- बकाएदारों के खेतों में लाल रंग की झंडी के साथ चस्पा की गई सूचना
- 30 फरवरी तक बकाया धनराशि जमा न करने पर जमीन होगी नीलाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बड़े बकाएदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत छह बड़े बकाएदारों की जमीन की कुर्की की गई। संबंधितों के खेतों में लाल रंग की झंडी के साथ कुर्की की कार्रवाई की सूचना चस्पा की गई है।
तहसीलदार प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में राजस्व अमीनों ने क्षेत्र के विसौवा, पिपरा प्रथम, डुमरिया बाबू, अमरडोभा आदि स्थानों पर बड़े बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान के तहत कार्रवाई की। बकाएदारों के जरिए बकाया धनराशि न जमा करने के कारण उनके खेतों को कुर्क किया गया। खेतों में लाल रंग की झंडी के साथ बकाए की धनराशि जमा न करने के कारण कुर्क की कार्रवाई की सूचना भी चस्पा की गई। तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में छह से अधिक बड़े बकाएदारों के विरुद्ध वसूली अभियान के तहत खेतों की कुर्की कराई गई। खेतों में लाल रंग की झंडी लगाई गई। कुर्की की कार्रवाई से संबंधित बकाया धनराशि को लेकर सूचना भी चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ की गई कार्रवाई
एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बकाएदार देवेंद्र चौरसिया निवासी दमका, भानु प्रकाश सिंह निवासी पिपरा प्रथम, सच्चिदानंद सिंह निवासी किठिउरी, प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद चौधरी निवासी डुमरिया बाबू समेत छह लोगों के विरुद्ध कर्ज की अदायगी न करने के कारण कुर्की की कार्रवाई की गई है। 30 फरवरी तक तहसील के बड़े बकाएदार बकाया धनराशि नहीं जमा करते हैं तो उनके खेतों की नीलामी की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed