{"_id":"64f61f082b5ee5b04f0ec949","slug":"lakhs-stolen-from-jewelery-and-grocery-store-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-2440-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आभूषण और किराने की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आभूषण और किराने की दुकान से लाखों की चोरी
Mon, 04 Sep 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र की दोनों दुकानों का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बंडा बाजार में स्थित आभूषण की दुकान और सुरैना चौराहे पर किराने की दुकान का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात की। चोर आभूषण की दुकान से लाखों के जेवरात और किराने की दुकान से 20 हजार नकदी चुरा ले गए। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव निवासी भोलानाथ वर्मा की बंडा बाजार में आभूषण की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि रविवार की शाम रोजाना रविवार को दुकान बंद कर निवास स्थान पर चले गए। सोमवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तोताला टूटा हुआ था। दुकान में अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी के फाटक खुले हुए हैं। उनका कहना है कि सोने-चांदी के जेवर मिलाकर कुल 10 लाख रुपये का आभूषण चोर उठा ले गए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
इसी तरह गागरगाड निवासी अरविंद सुरैना चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा था। दुकान के अंदर गया तो कैश काउंटर भी टूटा था और उसमें रखे 20 हजार रुपये नहीं थे। कुछ सामान भी गायब हैं। दोनों पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की गई। दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही दोनों मामलों का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।