फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona

3021 युवाओं समेत 4,295 ने लगवाया टीका

Tue, 22 Jun 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
korona
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले की 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर मंगलवार को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। लक्ष्य 5,350 के सापेक्ष 4,295 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3021 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1274 लोगों को टीका लगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 3600 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 3021 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 330, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 250, सीएचसी नाथनगर में 1100 के सापेक्ष 640, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 82, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 89, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 420, सीएचसी हैंसर में 1100 के सापेक्ष 660, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 120, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 70, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 250, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 110 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1750 लोगों के सापेक्ष 1274 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में शून्य के सापेक्ष 10 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 360, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 111, सीएचसी नाथनगर में 50 के सापेक्ष 70, सीएचसी सांथा में 150 के सापेक्ष 110, सीएचसी सेमरियावां में 300 के सापेक्ष 140, सीएचसी मेंहदावल में 300 के सापेक्ष 160, सीएचसी हैंसर में 580 के सापेक्ष 182, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 70, पीएचसी बघौली में 50 के सापेक्ष 30, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 50 के सापेक्ष 31 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed