{"_id":"60be517f8ebc3e493361d729","slug":"korona-khalilabad-news-gkp3972548144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोग स्वस्थ हुए, 10 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लोग स्वस्थ हुए, 10 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ लोग स्वस्थ हुए, 10 मिले कोरोना पॉजिटिव
111 एक्टिव केस हैं जिले में, अब तक जिले में मिले हैं 8092 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को जिले में दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। आठ लोग स्वस्थ हुए। अब तक जिले में 8092 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 7895 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। खलीलाबाद क्षेत्र में एक, मेंहदावल क्षेत्र में चार, पौली क्षेत्र में दो, सेमरियावां क्षेत्र में एक, सांथा क्षेत्र में एक और अन्य जिले का एक शख्स शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 8092 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 86 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1792 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 7895 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में 111 एक्टिव केस हैं। 992 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को आठ लोग स्वस्थ हुए। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन कर दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।