फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kohli's pitch will make a splash

Sant Kabir Nagar News: कोहली की पिचकारी मचाएगी धूम

Sun, 05 Mar 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kohli's pitch will make a splash
होली की तैयारी को लेकर गोलाबाजार में दुुकन पर पिचकारी देखती हुई।संवाद
कोहली की पिचकारी मचाएगी धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में उल्लास है। बाजार में तरह-तरह की पिचकारी की डिमांड है। क्रिकेटर विराट कोहली की पिचकारी की डिमांड बच्चों में खूब है। साथ ही प्रेशर पिचकारी भी खूब बिक रही है। दुकानों पर होली से संबंधित सामानों की खरीदारी में लोग जुट गए हैं। होली आठ मार्च को मनाई जानी है। लोग बाजार में अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी में जुटे हैं। शहर में जगह-जगह लोगों ने पिचकारी, रंग, अबीर आदि की दुकानें लगाई हैं। इसमें सबसे ज्यादा आकर्षण क्रिकेटर विराट कोहली की पिचकारी को लेकर है। इस पिचकारी की खासियत यह है कि बैग के रूप में बनी पिचकारी को कोई भी अपनी पीठ पर लगा सकता है और उससे पाइप के साथ निकली बंदूक से लोगों पर रंगों की बौछार कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रेशर पिचकारी की डिमांड भी बढ़ी है। इस पिचकारी की कीमत 250 रुपये से लगायत 1100 रुपये तक है। इसके अलावा तरह-तरह के मुखौटा भी बाजार में है। जिसमें पीएम मोदी, सीएम योगी, बजरंग बली आदि के चेहरे के मुखौटे बाजार बिक्री के लिए उपलब्ध है। दुकानदार अजय जायसवाल, राकेश कुमार, संजय गुप्ता आदि का कहना है कि प्रेशर पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही तरह-तरह के मुखौटे भी बिक रहे हैं।

होली पर गुझिया खिलाएंगे और पौधे करेंगे गिफ्ट
संतकबीरनगर। होली पर्व को यादगार बनाने के लिए लोग अपने तरीके से तैयारी कर रहे हैं। शहर के किसान पौधशाला में लोग पौधों की खरीदारी में लगे हैं। पौधे खरीदने आए टीचर्स काॅलोनी निवासी शिक्षक विनोद यादव का कहना है कि होली पर घर आकर मिलने वाले लोगों को मिठाई खिलाने के साथ ही पौधे गिफ्ट करेंगे। इसके लिए पौधे की खरीदारी कर रहे हैं। तरह-तरह के फूलों के 20 पौधे लिए हैं। इसी तरह से बंजरिया निवासी संजय कुमार और दीपेंद्र ने बताया कि वह भी पौधे लिए हैं। होली के दिन इसे वितरित करेंगे।
विज्ञापन


होली पर कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम
संतकबीरनगर। होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयार भी तेज है। इसके लिए किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम में स्थापित किया गया है। इस पर कोई भी व्यक्ति मिलावटी खाद्य पदार्थ, चिकित्सा, पानी से संबंधित, साफ-सफाई, शराब की दुकान खुलनें आदि की सूचना दे सकता है। उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed