फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Knee pain due to calcium deficiency

Sant Kabir Nagar News: कैल्शियम की कमी से घुटनों में हो रहा दर्द

Sat, 03 May 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Knee pain due to calcium deficiency
जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते हड्डी रोग विशेषज्ञ। 
संतकबीरनगर। गर्मी के मौसम में भी हड्डी के रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या घटने के बजाए बढ़ रही है। कैल्शियम की कमी से युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक घुटनों के दर्द और गठिया से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 50 से 60 मरीज पहुंचकर उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डियों में कैल्शियम की कमी लोगों में तेजी से बढ़ रही है और विटामिन डी भी पर्याप्त नहीं मिल रहा। इसके कारण शरीर में दर्द की समस्या बढ़ रही है। गर्मी के बढ़ने पर भी लोग हड्डियों के दर्द से कराह रहे हैं। जिला अस्पताल में कराई जा रही जांच में कैल्शियम की कमी सामने आ रही है। हड्डी रोग विशेष डॉ. एलसी यादव ने बताया कि शरीर में अगर लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहती है, तो इसका सीधा असर दांतों और दिमाग पर पड़ता है।
विज्ञापन

इसकी कमी से मोतियाबिंद और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम की कमी खान पान में लापरवाही के कारण होती है। उन्होंने बताया कि इन दिनों ओपीडी में प्रतिदिन 120 के लगभग मरीज उनके पास आते हैं। इनमें से 50 के करीब मरीज हड्डियां घिसने से पैरों में सुन्नपन, शरीर में झनझनाहट और घुटनों में गैप की समस्या वाले पहुंच रहे हैं। यह मरीज दर्द की समस्या बताते हैं। जांच में कैल्शियम कम निकलता है, जो कि दर्द का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed