फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khushi won the poster competition, and Aryan came first in the speech competition.

Sant Kabir Nagar News: पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी, भाषण में आर्यन अव्वल

Tue, 09 Dec 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Khushi won the poster competition, and Aryan came first in the speech competition.
एचआरपीजी कालेज में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रतिभागी  - फोटो : कानीबोझी गांव से कानीबोझी चौराहे तक जाने वाले जर्जर सड़क।
संतकबीरनगर। एचआरपीजी काॅलेज खलीलाबाद में रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी और भाषण प्रतियोगिता में आर्यन अव्वल रहे।
विज्ञापन

डॉ. अमर सिंह गौतम और डॉ. विद्याभूषण के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आर्यन जायसवाल को प्रथम, शिवांगी तिवारी को द्वितीय तथा स्वाति सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पोस्टर बनाए। इस दौरान जज की भूमिका में कंचनलता पांडेय व प्रेमलता पांडेय रहीं। उन्होंने सभी पोस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, आफरीन ने द्वितीय तथा सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा, डॉ विजय मिश्रा ,डॉ मनोज मिश्रा विजय बहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed