फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khesari mixed with Arhar dal will spoil your health

Sant Kabir Nagar News: सेहत बिगाड़ देगी खेसारी मिली अरहर की दाल

Fri, 14 Nov 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Khesari mixed with Arhar dal will spoil your health
संतकबीरनगर। यदि आप बाजार से खरीद कर दाल खा रहे हैं तो आपकी जान को सेहत खराब हो सकती है। बाजार में अरहर की दाल में जानलेवा खेसारी की मिलावट का धंधा जोरों पर है। नगर से लेकर ग्रामीण बाजारों में मिलावटी दाल खुलेआम बेची जा रही है। प्रशासन की नाक के नीचे मिलावट खोर लोगों की सेहत से खेल रहे हैं। यह खेल बड़े व्यापारियों और प्रशासन की मिली भगत से हो रहा है। गोरखपुर में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में खेसारी की दाल पाई गई है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख व्यापारियों की माने तो मिल से जो दाल निकलती है उसका आकार एक बराबर होता है। अगर उसमें खेसारी की मिलावट कर दी जाए तो फर्क पता चल जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि अगर आप दाल खरीद रहे हैं तो उसे बारीकी से देख लें। जो लोग दाल मंगाते हैं तो उसे अच्छी तरह से जांच परख लेते हैं।
विज्ञापन

शहर में कुछ जगहों पर पटरी पर तरह-तरह के रंग-बिरंगे दाल बेचे जा रहे हैं, जिसमें खेसारी की मात्रा अधिक होती है। व्यापारियोंं का कहना है कि जो दाल आ रही है वह गोरखपुर मंडी से ही मंगाया जाता है। मंडी में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से दाल आती है। वहां भी सतर्कता बरती जा रही है, पर मिलावटखोर दाल में खेसारी मिलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही नहीं वर्तमान समय में दालों को चारपहिया वाहनों में रखकर माइक लगाकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed