फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kharmas will start from 14th, auspicious works will not be done

Sant Kabir Nagar News: 14 से शुरू हो जाएगा खरमास, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Tue, 12 Mar 2024 11:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
Kharmas will start from 14th, auspicious works will not be done
- 13 अप्रैल को मेष संक्रांति के साथ होगा खरमास खत्म होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 14 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है। यह एक माह तक रहेगा। इस बीच एक माह तक शादी विवाह व अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 13 अप्रैल के बाद कोई मांगलिक कार्य किया जा सकेगा।
14 मार्च को सूर्य दोपहर 12.36 बजे कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जा रहे हैं। उदयतिथि के कारण 15 मार्च से एक माह तक खरमास रहेगा। इस मध्य कोई भी शुभ कार्य और विवाह आदि नहीं होंगे। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज ने बताया कि जब सूर्य, गुरु की राशि धनु या मीन में आता है तो गुरु अस्त होने के कारण कोई भी शुभ कार्य करना अनुचित होता है। बृहस्पति के बलहीन होने के कारण एक माह कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। इस माह सूर्य की मीन संक्रांति 15 मार्च को है जो 13 अप्रैल के बाद समाप्त होगी। साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। खरमास से शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश के काम नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


खरमास में यह न करें
- मुंडन संस्कार नहीं होते हैं।
- विवाह या कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा।
- बेटी या बहू की विदाई नहीं होती है।
- नवीन गृह प्रवेश नहीं होगा।
- किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान का शुभारंभ नहीं होगा।


खरमास में क्या करें
ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज के मुताबिक खरमास में सूर्य गुरु की राशि में रहते हैं। इस संक्रांति में सूर्य मीन में रहेंगे। इस बीच सूर्य उपासना करनी चाहिए। प्रतिदिन तीन बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। एक बात याद रहे कि नित्य पूजा वैसे ही चलेगी। तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं। खरमास में अन्न दान का बहुत महत्व है। अन्न व वस्त्र का दान करें। पिता का प्रतिदिन चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरु का आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का जप करें। इस समय गुरु भी मीन में ही गोचर कर रहा है। इसलिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed