{"_id":"6924b4a6c4eb4f8ecd0a12c6","slug":"kevathiya-won-the-match-by-defeating-basti-and-maharajganj-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141789-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस्ती को महराजगंज और महराजगंज को हराकर केवटहिया ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस्ती को महराजगंज और महराजगंज को हराकर केवटहिया ने जीता मैच
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के छितही में स्थित कसैला बाग में सोमवार को आजाद क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन छह में बस्ती और महराजगंज के अलावा क्षेत्रीय टीमों में मैच हुआ। महराजगंज की टीम ने बस्ती की टीम को हराकर छह ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच के दौरान रोमांचक मुकाबला देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
टूनामेंट में तीन मुकाबले हुए। पहला मैच बस्ती और महराजगंज के बीच हुआ। महराजगंज की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बस्ती की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट खोकर 73 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी महराजगंज की टीम ने मात्र छह ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। महराजगंज के अजय यादव को मैन आठ द मैच चुना गया। दुसरा मुकाबला केवटहिया और तरयापार के बीच खेला गया। केवटहिया की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट गंवाकर 134 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में तरयापार की टीम मात्र 38 रन बनाकर आल आउट हो गई। केवटहिया टीम के सूरज साहनी ने 108 रन बनाकर मैन आफ द मैच बने। मैदान के चारो तरफ दर्शक द्वारा बैटिंग और गेंदबाजी पर खिलाड़ियों को अपने अपने तरीके से उत्साहवर्धन कर रहे थे। तीसरा मुकाबला केवटहिया और महराजगंज के बीच खेला गया। महराजगंज ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। केवटहिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 139 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी महराजगंज की टीम ने छह विकेट खोकर मात्र 99 रन बना सकी। महराजगंज की टीम को 45 रन से हारना पड़ा। केवटहिया के जानसन को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच की कमेंट्री शहबाज उर्फ भोलू और संचालन मशहूर शायर असद मेहताब और अंपायरिग मोबीन व अब्दुल हई ने किया। स्कोरर अयाज उर्फ पिंटू के अलावा प्रधान अलीमुल कदर उर्फ़ ढिलढिल, असजद हुसैन उर्फ पप्पू खान, सलीम बाबू आदि मौजूद रहे।