{"_id":"66d35af00bf6c0c02900dc33","slug":"kayakalp-team-tested-the-standards-of-the-district-hospital-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120036-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल के मानकों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल के मानकों को परखा
Sat, 31 Aug 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
- तीन सदस्यीय टीम ने सुविधाओं और संसाधनों को जाना
- वार्ड, ओटी, ओपीडी आदि स्थानों पर पहुंचकर जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मिशन कायाकल्प के तहत तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल में मानकों का आकलन किया। टीम ने निरीक्षण कर मिल रही सुविधाओं व आवश्यक संसाधनों को जाना। वार्डों में पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने के साथ ही नर्सिंग स्टाॅफ से भी पूछताछ की। अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर छह बिंदुओं को परखा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य निदेशालय से डिवीजन क्वालिटी कंस्टलटेंट गोरखपुर डॉ. जसवंत कुमार मल्ल के नेतृत्व में कंस्लटेंट महराजगंज डॉ. संतोष कुमार ओझा और बीपीएम बाराबंकी अखिलेश की तीन सदस्यीय स्टेट की कायाकल्प टीम सुबह जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं, फाइलों के रखरखाव व संसाधनों आदि का आकलन किया। इसके बाद ओपीडी व इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को भी देखा। सफाई कर्मियों से प्रशिक्षण आदि की जानकारी ली।
इसके बाद ओटी व वार्डों आदि में बारीकी से मानकों के अनुरूप मिल रहीं सुविधाओं व व्यवस्थाओं का आकलन किया। टीम ने यह भी देखा कि अस्पताल से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट कैसे भेजा जाता है और इसे कहां रखा जाता है। टीम इससे संतुष्ट रही। टीम ने व्यवस्था में मिल रही कमी से सीएमएस को अवगत कराया। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि कायाकल्प टीम को अस्पताल में अच्छा दिखाने का प्रयास किया गया। टीम निरीक्षण से संतुष्ट रही है।