फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kasturba accused of beating girl students

Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबा की छात्राओं की पिटाई का आरोप

Sun, 04 Dec 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kasturba accused of beating girl students
कस्तूरबा की छात्राओं की पिटाई का आरोप
विज्ञापन

बच्चों से कपड़े धुलवाना, गुणवत्ता विहीन खाना बनवाने का लगाया आरोप
अभिभावकों और रसोइयों ने डीएम को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सांधा में पिछले माह रसोइयां और वार्डेन के बीच हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई अब तक ठंडे बस्ते में थी। इसी बीच छात्राओं के अभिभावकों और रसोइयों ने विद्यालय के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि छात्राओं को बेवजह मारापीटा जाता है। उनके कपड़े धुलवाए जाते हैं
अभिभावक रामवृक्ष, ज्ञानमती, मगन लाल, सावित्री देवी, चंदा देवी, महेंद्र, अराधना, शहनीला, रेहाना, शशि किरन, रिंकी देवी, साधु सरन आदि का आरोप है कि कस्तूरबा विद्यालय सांथा में अनाज और स्टेशनरी की कालाबाजारी की जाती है। छात्राओं का भोजन खाने लायक नहीं होता है। छात्राओं का उनके अभिभावकों से फोन पर बात तक नहीं कराया जाता। बेवजह मारा पीटा जाता है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि छात्राओं को दैनिक उपयोग की सामग्री नहीं दी जाती है। विद्यालय के कर्मचारी छात्राओं से कपडे़ धुलवाते हैं। 100 छात्राओं के सापेक्ष मात्र 15 छात्राएं ही विद्यालय में हैं। प्रेरणा पोर्टल पर फर्जी हाजिरी बनाने का दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में रसोइयां और वार्डेन के बीच मारपीट हुई थी, लेकिन कार्रवाई के बजाए मामले को दबा दिया गया। अभिभावकों ने कहा कि इससे पहले कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

...
कोट
कस्तूरबा विद्यालय में वार्डेन और रसोइयां के बीच हुई मारपीट के प्रकरण की जांच पूरी हो चुकी है। पत्रावली डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। अनुमोदन मिलते ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों के आरोपों की जांच कराई जाएगी।
-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed