फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kanungo arrested for taking bribe of Rs 5000

Sant Kabir Nagar News: 5 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kanungo arrested for taking bribe of Rs 5000
- मेंहदावल तहसील गेट के पास से हुई गिरफ्तारी, आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन

- जमीन को चकबंदी के दौरान एक से दूसरे जगह करने के एवज में मांगा घूस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल/संतकबीरनगर। तहसील गेट के पास चाय की दुकान पर एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी कानूनगो को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कानूनगो की गिरफ्तारी से मेंहदावल तहसील में हड़कंप मच गया। कानूनगो को टीम बखिरा थाने पर ले गई। आरोपी पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। कानूनगो गोरखपुर क्षेत्र के खजनी थाना के भगवानपुर गांव का रहने वाला है।
मेंहदावल के ददरा निवासी राजपाल पुत्र महेंद्र कुमार ने मेंहदावल तहसील में कार्यरत चकबंदी कानूनगो अंगद कुमार की एंटी करप्शन से घूस मांगने की शिकायत की थी। जमीन को चकबंदी के दौरान इधर-उधर करने के नाम पर पांच हजार रुपये की घूस मांगने का इन पर आरोप है। राजपाल की शिकायत पर इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार की दोपहर तीन बजे मेंहदावल तहसील पर जाल बिछाया।
विज्ञापन

इस दौरान राजपाल के द्वारा पांच हजार रुपये चकबंदी कानूनगो को घूस देते उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। देर तक लोग मामले के बारे में समझ नहीं पाए। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से पूरे जनपद में हड़कंप मचा रहा। इस मामले में आरोपित कानूनगो अंगद कुमार के खिलाफ बखिरा थाने में सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत कराया जा रहा है। घटना के बाद से चकबंदी व राजस्व विभाग के कर्मियों पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed