फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Judicial officer inspected the jail and knew the condition of the prisoners

न्यायिक अधिकारी ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों का जाना हाल

Wed, 06 Apr 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Judicial officer inspected the jail and knew the condition of the prisoners
न्यायिक अधिकारी ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों का जाना हाल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुल 459 पुरुष बंदी और 25 अल्प वयस्क बंदी निरुद्घ पाए गए।
न्यायिक अधिकारी ने बंदियों से एक-एक करके बात की। उनके खानपान, रहन-सहन तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी। बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो कि पैरवी करने में असमर्थ है, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नि:शुल्क अधिवक्ता की मांग कर सकते है। जेल पीएलवी रिंकू चौहान के जरिए बंदियों से प्रार्थनापत्र प्राप्त कर जेल अधीक्षक के माध्यम से कार्रवाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सभी बंदियों को दोपहर का भोजन दिया जा चुका था और शाम के भोजन की तैयारी चल रही थी। पाकशाला में दाल, चावल, रोटी, सब्जी बन रहा था। किसी कैदी ने अन्य कोई समस्या नहीं बताई। इस दौरान जेलर जीआर वर्मा, उप कारापाल नयन कमल सिंह, गीता रानी, डॉक्टर वरुणेश दुबे, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, हेड वार्डर हृदय नारायण मिश्र, वार्डर सिद्धार्थ सिंह, देवेश मिश्रा, जय शंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed