फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Journalists raised their voice against the detention

Sant Kabir Nagar News: हिरासत के विरोध में पत्रकारों ने उठाई आवाज

Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Journalists raised their voice against the detention
संतकबीरनगर। लिविंग इंडिया एवं हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल सहित चार लोगों को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के मामले में जिले के पत्रकारों ने नाराजगी जताई है। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ''बाबुल'' की अध्यक्षता और महामंत्री मिथिलेश कुमार धुरिया के नेतृत्व में पत्रकारों ने कहा कि हरियाणा में नशाखोरी के मुद्दे पर खबर प्रसारित किए जाने के बाद हिरासत की कार्रवाई का मामला सामने आया है। इसमें एक महिला पत्रकार भी शामिल बताई गई है। पत्रकारों ने कार्रवाई के आधार और परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान देवीलाल गुप्ता, विपिन राय, अमित अग्रहरि, राजेश्वर, गंगेश्वर यादव, मोहन राजभर, साहिल, विजय गुप्ता, सदरे आलम खान, असलम खान, आलमगीर, धर्मेंद्र पांडेय, सुधाकर त्रिपाठी, उपेंद्र मणि त्रिपाठी और केपी मौर्य सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed