फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   JD investigate in three school

जेडी ने किया निरीक्षण

Wed, 17 Jul 2019 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
JD investigate in three school
संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मनोज कुमार द्विवेदी ने एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में निरीक्षण किय - फोटो : KHALILABAD
जेडी ने तीन माध्यमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

पठन-पाठन, पाठ्य-पुस्तकों के वितरण की रिपोर्ट जानी
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मनोज कुमार द्विवेदी ने क्षेत्र के तीन अनदानित माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन, नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण, एमडीएम, छात्र उपस्थिति की जांच की।

सुबह करीब साढे़ आठ बजे वे आदर्श जनता इंटर कॉलेज पचपेड़वा पहुंचे। यहां उन्होंने शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन-पाठन कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ उपस्थिति पंजिका से उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों का मिलान किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके बाद वे किसान इंटर कॉलेज पचपोखरी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्र उपस्थिति, अध्यापक उपस्थिति, विद्यालय में साफ सफाई, शैक्षिक गुणवत्ता आदि की जानकारी लिया। यहां उन्होंने प्रबंधतंत्र एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य के बीच चल रहे विवाद पर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो भी विद्यालय को अस्थिर करने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसके बाद एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा पहुंचे। इस दौरान अध्यापक एवं छात्र उपस्थिति पंजिका देखा और उनका सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अब तक पंजीकृत 1237 छात्र-छात्राओं में से 978 उपस्थित पाए गए। कक्षा छह से 12 वीं तक की सभी कक्षाओं में पठन-पाठन सुचारु रूप से होते पाया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य मुनीर आलम, संजय द्विवेदी, सबीह अहमद, फसीहुद्दीन, कमरे आलम, मोहम्मद शाहिद, अब्दुस्सलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed