{"_id":"613a41038ebc3e5ad88002fe","slug":"jam-after-injured-death-khalilabad-news-gkp4085579173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल युवक की मौत, पौली चौकी के सामने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल युवक की मौत, पौली चौकी के सामने लगाया जाम
विज्ञापन
पौली में राम जानकी मार्ग को जाम किए गांव के लोग को समझाने का प्रयास करती पुलिस।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटाई से घायल युवक की मौत, पौली चौकी के सामने लगाया जाम
27 अगस्त को बहनोई के घर चल रही पंचायत के दौरान हुई मारपीट में घायल हुआ था युवक
घटना के दिन ही पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर साध ली थी चुप्पी
तीन घंटे तक रामजानकी मार्ग जाम रहने से आवागमन रहा प्रभावित, एसओ के आश्वासन पर माने लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पौली/रोसया/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पौली गांव निवासी मारपीट में घायल युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने पौली पुलिस चौकी के सामने रामजानकी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे जाम लगने से आवागमन प्रभावित रहा। एसओ ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग मान गए। पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
पौली गांव निवासी 45 वर्षीय याकूब की बहन की शादी गोविंदगंज गांव के रहने वाले मजीबुर्हमान के साथ हुई है। मजीबुर्हमान और उनके सगे भाई हमीदुरर्हमान के बीच माता को मिले प्रधानमंत्री आवास के रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। 27 अगस्त को उसी बात की पंचायत चल रही थी। उसमें याकूब भी शामिल हुए थे। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई। मारपीट में याकूब को गंभीर चोटें आईं। जबकि उसके बहनोई और बहन भी घायल हो गए। इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल याकूब को लोग सीएचसी मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज से घायल याकूब को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया, जहां इलाज चला। उसकी हालत में सुधार हुआ तो दो सितंबर को परिजन उसे घर लेकर चले आए। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह याकूब की हालत अचानक बिगड़ गई तो उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था। गोरखपुुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मारपीट की गंभीर धाराओं में 27 अगस्त को ही हमीदुरर्हमान, अब्दुल शमद, झीनक उर्फ रफीकुल, सदरुल रहमान, जियाऊल हक और हमीदुरर्हमान की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक के बहनोई व उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की है। इधर, घायल याकूब की मौत की खबर पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस की लापरवाही से नाराज लोगों ने शव को पौली पुलिस चौकी के पास रामजानकी मार्ग पर रखकर रास्ता जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक लगे जाम से आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। इसे यात्रियों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी। एसओ अनिल कुमार दुबे ने मौके पर लोगों को समझाया और 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया। एसओ ने बताया कि इस मामले में घटना के दिन ही मारपीट कर बेहोश कर देने समेत समेत अन्य धाराओं में हमीदुरर्हमान समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। घायल की मौत के बाद आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।