फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jail minister addressed

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है जेल : जय कुमार जैकी

Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
jail minister addressed
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है जेल : जय कुमार जैकी
विज्ञापन

भाजपा सरकार में हुआ काफी बदलाव: श्रीराम चौहान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जेल मंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि संतकबीरनगर की नवनिर्मित जेल 41 एकड़ में बनी है। इसकी क्षमता 562 बंदियों के रखने की है। तनहाई वाले बंदियों के रखने की भी सुविधा है। किचेन, स्कूल आदि भी बनाया गया है। करीब 126 करोड़ की लागत वाली इस जेल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। दस दिन के भीतर इस जेल को चालू करा दिया जाएगा। कोरोना काल में प्रदेश की जेलों में बंदियों के जरिए मास्क और पीपीई किट बनाए जाने का जिक्र किया। प्रदेश की जेलों में माफिया राज के खत्म होने और कानून का राज कायम होने का जिक्र किया।

खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में काफी बदलाव हुआ है। गन्ना मूल्य का संपूर्ण भुगतान हो गया है। गेहूं की खरीद भी की गई। सीधे किसानों को खाते में पैसा भेजा गया। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों की दशा को लेकर दो दिन पूर्व सीएम से वार्ता हुई थी। नवंबर तक जिले की सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। घाघरा और राप्ती में बाढ़ आई, लेकिन समय से नियोजित होने की वजह से बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यहां ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ मंदिर है। यहां विकास कार्य तो हुए हैं, लेकिन अभी तक जरूरी कार्य कराए जाने की जरूरत है। मगहर कताई मिल बंद है या तो इसे चालू करा दिया जाए या फिर मेडिकल कॉलेज खोला जाए। चौराघाट पर पुल बनाए जाने की मांग उठ रही है। सांसद प्रवीण निषाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सत्यपाल पाल, वैभव चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन मोती जायसवाल, पूर्व प्रमुख दिग्पाल पाल, आलोक सिंह, मंत्री प्रतिनिधि मुन्नू पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू वर्मा, धनंजय पांडेय, राम ललित चौधरी, अश्वनी गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, प्रभुनाथ ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed