फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jai chaube counted achievments

खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में बनवाई गई 521 किलोमीटर सड़कें : जय चौबे

Sun, 26 Sep 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
jai chaube counted achievments
सदर विधायक जय चौबे ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में बनवाई गई 521 किलोमीटर सड़कें : जय चौबे
विज्ञापन

सदर विधायक ने गिनाईं साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां
लाभार्थी परक योजनाओं का पात्रों को दिलाया गया लाभ
मगहर व तामेश्वरनाथ धाम का समुचित विकास प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने रविवार को अपने साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के जरिए 521.32 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया। इस पर 10397.34 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसके साथ ही लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ क्षेत्र के गरीबों व पात्रों को पहुंचाने का कार्य किया गया।

खलीलाबाद स्थित अपने कैंप कार्यालय पर अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से ही विकास के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विधान सभा क्षेत्र में 1,11,128 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया गया है। जबकि 242 सामुदायिक शौचालयों का भी निर्माण हुआ है। 612 सोख्ता गड्ढा खुदवाए गए हैं। इसके साथ ही 26 पंचायत भवनों का भी निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना में 24,534 लोगों को लाभ दिलाया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 498 जोड़ों की शादी कराई गई। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यक्रम में शादी अनुदान योजना में 1959 लोगों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विभिन्न योजनाओं में लोगों को लाभ पहुुंचाने का कार्य किया गया है। सदर विधायक ने कहा कि संतकबीर की परिनिर्वाण स्थलीय मगहर के विकास की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी, वहां विकास के तमाम कार्य हो रहे हैं। जरूरत के मुताबिक विकास के अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। जबकि धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध बाबा तामेश्वरनाथ धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तामेश्वरनाथ धाम विश्व मानचित्र पर दिखाई देगा। विधायक ने कहा कि कांटे को विकास खंड बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रयास किया जा रहा है कि इसकी स्वीकृति मिल जाए। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता के लिए प्रतिदिन कैंप कार्यालय पर उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और निस्तारण कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed