फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It was cloudy since morning, drizzle in the evening increased the cold

Sant Kabir Nagar News: सुबह से छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Sat, 02 Mar 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
It was cloudy since morning, drizzle in the evening increased the cold
अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने से लोग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही हवा चलती रही है। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही पछुआ हवा चलती रही। यह सिलसिला दिनभर बना रहा। शाम होने पर हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंड बढ़ने से लोगों को ऊनी कपड़े पहनने पड़े।
दूसरी तरफ बूंदाबांदी के चलते गेहूं की फसल को लाभ पहुंचने की उम्मीद है, जबकि सरसों की फसल को नुकसान होने की संभावना है। किसान श्रवण कुमार, दशरथ यादव आदि ने कहा कि अभी गेहूं की फसल में बाली आई है। हल्की बूंदाबांदी से फसल के सिंचाई से राहत मिल गई है। फसल का विकास भी तेजी से होने की संभावना है। किसानोें ने कहा कि सरसों की फसल पक गई है। लोग सरसों की कटाई में जुटे हैं। हल्की बूंदाबांदी हुई है, इससे ज्यादा नुकसान नहीं है, लेकिन यदि बारिश तेज हो गई तो फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि बारिश तेज नहीं हुई है। ऐसे में फसल को नुकसान की संभावना नहीं है। गेहूं की फसल को इससे लाभ होगा।

बारिश हुई तो गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान

धनघटा। शनिवार को हुई बूंदाबांदी को देख किसानों के होश उड़ गए। किसानों का कहना है कि अगर तेज बारिश हुई तो गेहूं की बाली काली हो सकती है। जिससे पैदावार भी प्रभावित होना तय है। किसान रामकेश, रामसरीक, कैलाश नाथ मिश्र, परशुराम चौधरी, लालचंद, बाबूलाल, जगदेव आदि का कहना है कि बारिश तेज हुई और हवा चली तो गेहूं की फसल जमीन पकड़ सकती है। पक रहे गेहूं के बाली में कालापन भी आ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो गेहूं की फसल इस साल जितनी अच्छी थी उतनी ही खराब हो जाएगी। बारिश से सरसों, आलू, टमाटर, मटर, चना आदि फसलों का भी नुकसान होगा। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र बगही के अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि जिन किसानों के खेतों में गेहूं की फसल से बाली नहीं निकली है उनके लिए बारिश फायदेमंद हो सकती है। लेकिन जिन फसल में बाली आ गई है और पकने लगी हैं, उसे नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed